Triglyceride को कम करने के लिए अपनाएं ये 5 Home Remedies, Heart Diseases का खतरा होगा कम

Triglyceride

Triglyceride और Heart Diseases

Triglyceride आपके रक्त में मौजूद फैट का एक प्रकार है। इसके स्तर बढ़ने से आपको हार्ट से जुड़े रोग होने का जोखिम अधिक होता है। व्यक्ति में Triglyceride का नॉर्मल रेंज 150mg/dL से कम होनी चाहिए। शराब का अधिक सेवन करने, मोटापा बढ़ने, डायबिटीज बढ़ने आदि से Triglyceride का स्तर बढ़ सकता है। इससे हृदय रोग का खतरा बढ़ जाता है।

डॉक्टर की सलाह बिना बदलें अपनी लाइफस्टाइल

डॉक्टर दवाओं के द्वारा इसके जोखिम को कम करने का प्रयास करते हैं, लेकिन आप लाइफस्टाइल और डाइट में बदलाव कर इस समस्या से बचाव कर सकते हैं। खाने के बाद, शरीर उनमें मौजूद कैलोरी को ट्राइग्लिसराइड्स में परिवर्तित करता है और उन्हें ऊर्जा उपयोग के लिए फैट कोशिकाओं में स्टोर करता है।

घरेलू उपाय

1. ओमेगा-3 फैटी एसिड युक्त आहार

ओमेगा 3 फैटी एसिड युक्त आहरा का सेवन कर आप हार्ट हेल्थ को बेहतर कर सकते हैं। वसायुक्त मछलियां जैसे सैल्मन, मैकेरल आदि इसका मुख्य सोर्स होती हैं। जो लोग मछली नहीं खाते हैं वह दही, सोया, अखरोट, अलसी के बीज, एवोकाडो, ब्रोकोली का सेवन कर सकते हैं।

2. आहार में लहसुन का करें इस्तेमाल

भारत के अधिकतर घरों में लहसुन का इस्तेमाल किया जाता है। यह खाने के स्वाद को बढ़ाने के साथ ही, आपकी सेहत के लिए फायदेमंद होता है। लहसुन में पाए जाने वाला कम्पाउंड एलिसिन में लिपिड-कम करने वाले गुण होते हैं, जो Triglyceride के स्तर को प्रभावित कर सकता है।

3. फाइबर को डाइट में शामिल करें

हाई Triglyceride को कम करने के लिए आप डाइट में फाइबर युक्त आहार का सेवन कर सकते हैं। सोल्यूबल फाइबर कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने और ब्लड शुगर को नियंत्रित करने में सहायक होते हैं। इसके लिए आप जौ, फलियां, फल, जई, पत्तेदार सब्जियों को डाइट में शामिल करें।

4. एप्पल साइडर विनेगर

एप्पल साइडर विनेगर के कई फायदे होते हैं। यह आपके लिपिड प्रोफाइल को प्रभावित कर सकते हैं। कुछ अध्ययन बताते हैं कि एप्पल साइडर विनेगर Triglyceride को करने और हार्ट हेल्थ में सुधार करने के लिए फायदेमंद होता है। इसके लिए आप एक गिलास पानी में एक से दो चम्मच एप्पल साइडर विनेगर का सेवन कर सकते हैं।

5. ग्रीन टी के फायदे

ग्रीन टी में एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं। यह आपके शरीर में Triglyceride के स्तर को कम करने में महत्वपूर्ण हो सकती है। ग्रीन टी में मौजूद कैटेचिन लिपिड प्रोफाइल और हार्ट हेल्थ में सहायक होती है। ग्रीन टी मोटापे को कम करने के साथ ही शरीर में ब्लड शुगर के स्तर को नियंत्रित करने में मददगार होती है।

निष्कर्ष

Triglyceride के स्तर को कम करके आप शरीर में होने वाली सूजन और हार्ट संबंधी समस्याओं को कम कर सकते हैं। इसके लिए आप लाइफस्टाइल में योग और एक्सरसाइज को शामिल करें। साथ ही, योग से आप मोटापे को दूर कर शरीर की अधिकतर समस्याओं का समाधान कर सकते हैं। लेकिन, यदि आपके शरीर में Triglyceride का स्तर अधिक है तो इस स्थिति में आप तुरंत डॉक्टर से संपर्क कर अपना इलाज शुरु कराएं।

One thought on “Triglyceride को कम करने के लिए अपनाएं ये 5 Home Remedies, Heart Diseases का खतरा होगा कम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *