Night को सोते समय Body के सभी Dard से छुटकारा! जानिए दादी मां का जादूई नुस्खा

Dard

Body के सभी Dard होंगे चुटकियों में दूर, रोज Night को आजमाएं दादी मां का यह नुस्खा

Body में Dard होने के पीछे कई कारण हो सकते हैं। कई बार मौसम बदलने पर बॉडी पेन परेशान करता है। वहीं, कई बार गैस, मांसपेशियों में अकड़न या फिर थकान की वजह से शरीर में Dard हो सकता है। अगर आपको अक्सर शरीर में Dard होता है या फिर बॉडी पेन लंबे समय से बना हुआ है, तो आपको इसे नजरअंदाज नहीं करना चाहिए और डॉक्टर की सलाह जरूर लेनी चाहिए। कभी-कभार होने वाले बॉडी पेन को दूर करने में कई घरेलू नुस्खे कारगर हैं। आज ‘दिल से इंडियन’ में हम आपको एक ऐसे ही नुस्खे के बारे में बता रहे हैं। बॉडी पेन को दूर करने के लिए आप दादी-नानी की बताई कुछ खास चीजों को मिलाकर बना यह दूध पिएं। इस बारे में हमने डाइटिशियन सिमरन कौर से भी बात की और उन्होंने भी इसे सही माना।

Body के दर्द को कम करने के लिए पिएं हल्दी, मुलैठी और काली मिर्च वाला दूध

Body में होने वाले किसी भी Dard को कम करने के लिए यह दूध कारगर है। यह बॉडी में इंफ्लेमेशन को भी कम करता है। इस दूध में मौजूद हल्दी, मुलैठी और काली मिर्च में पाए जाने वाले गुणों की वजह से यह सेहत के लिए बहुत अच्छा है। हल्दी में करक्यूमिन पाया जाता है। यह एक बहुत अच्छा एंटीऑक्सीडेंट है। जो शरीर में सूजन को रोकता है और दर्द से निजात पाने में मदद करता है।

हल्दी एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों से भी भरपूर होती है। यह जोड़ों के दर्द के लिए भी अच्छी मानी जाती है। यूरिक एसिड के लेवल को कम करने भी हल्दी सहायक है। सर्दी-जुकाम से आराम पाने का भी यह अचूक उपाय है। मुलैठी का उपयोग सिर्फ सर्दी-खांसी और मौसमी बीमारियों के इलाज के लिए ही नहीं किया जाता है, बल्कि इसके और भी कई फायदे हैं। मुलैठी कैल्शियम, फाइबर, एंटीऑक्सीडेंट्स, प्रोटीन और एंटीबायोटिक गुणों से भरपूर होती है। यह शरीर में मौजूद किसी भी सूजन को कम कर दर्द में राहत पहुंचाती है। काली मिर्च में मौजूद एंटी इंफ्लेमेटरी गुण हड्डियों के दर्द और सूजन को कम करने में काम आते हैं। यह जोड़ों के दर्द को कम करने के साथ सर्दी-खांसी को कम कर डाइजेशन को भी सुधारती है। खासकर, सर्दियों में इसका सेवन फायदेमंद होता है। दूध शरीर को ताकत देता है, हड्डियों को मजबूती देता है और कमजोरी दूर करता है।

कैसे तैयार करें यह दूध?

  1. गिलास दूध में आधा टीस्पून हल्दी, 1 टुकड़ा मुलैठी और 1 चुटकी काली मिर्च मिलाएं।
  2. इसे कुछ देर उबालें।
  3. इसे छानकर सोते समय पिएं।
  4. कुछ ही दिनों में फायदा महसूस होगा।

अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *