बार-बार फड़कती है आंख? अपशकुन नहीं, शरीर में हो सकती है इन चीजों की कमी

बार-बार फड़कती है आंख

बार-बार फड़कती है आंख? अपशकुन नहीं, शरीर में हो सकती है इन चीजों की कमी

हमारे शरीर में किसी भी तरह के न्यूट्रिशन या अन्य किसी भी चीज की कमी होने पर इसके लक्षण साफ नजर आने लगते हैं। दरअसल, शरीर अपने संकेतों के जरिए जरूरी जानकारी देता है। शरीर में किसी तरह का दर्द, कमजोरी, थकान या अन्य कई तरह के संकेत हमारे शरीर के जरूरी फंक्शन्स और शरीर में मौजूद विटामिन्स मिनरल्स समेत कई चीजों की कमी की तरफ इशारा करते हैं। आंख फड़कना भी इन्हीं संकेतों में से एक है। लेकिन अक्सर आंखों के फड़कने को लोग अक्सर शकुन और अपशकुन से जोड़ते हैं। लेकिन अगर इसे सेहत के लिहाज से समझा जाए तो यह शरीर में जरूरी न्यूट्रिएंट्स की कमी की ओर इशारा करती है।

आंखों का फकड़ना क्या संकेत देता है और किन न्यूट्रिएंट्स को डाइट में शामिल करने से इससे बचा जा सकता है?

आंख फड़कने को शकुन-अपशकुन से जोड़ने के बजाय इसे साइंस के आधार पर समझें। एक्सपर्ट के मुताबिक, शरीर में पानी की कमी इसका एक कारण हो सकती है। इसके अलावा आंखों का सूखापन भी इसके लिए जिम्मेदार हो सकता है। मैग्नीशियम, कैल्शियम, पोटेशियम, विटामिन बी 12 और विटामिन डी की कमी भी इसकी वजह हो सकती है।

आंख फड़कने से बचने के लिए डाइट में शामिल करें ये जरूरी न्यूट्रिएंट्स

अगर आपकी आंख अक्सर फड़कती है, तो शरीर में पानी की कमी न होने दें। साथ ही, आंखों को भी ड्राई न रखें।

विटामिन डी

विटामिन-डी की कमी कैसे दूर करें? यह विटामिन ब्रेन के मैसेज को मसल्स तक पहुंचाने में नर्व सेल्स की मदद करता है। इसकी कमी होने पर दूध और डेयरी प्रोडक्ट्स को डाइट में शामिल करें। इसके अलावा सूरज की रोशनी में बैठें।

मैग्नीशियम

मैग्नीशियम नर्व और मसल्स फंक्शन को रेगुलेट करने में मदद करता है। हरी पत्तेदार सब्जियां, साबुत अनाज, नट्स और सीड्स मैग्नीशियम का अच्छा सोर्स है।

कैल्शियम

कैल्शियम नर्व ट्रांसमिशन और मसल्स के सही तरह से काम करने के लिए जरूरी होता है। दूध, दूध से बने प्रोडक्ट्स, रागी और तिल के बीजों में कैल्शियम भरपूर मात्रा में पाया जाता है।

पोटेशियम

पोटेशियम नर्व सिग्नल को रेगुलेट करने का काम करता है। केला, संतरा, आलू, शकरकंदी और हरी पत्तेदार सब्जियां पोटेशियम का अच्छा सोर्स है।

अगली बार आंख फकड़ने को शकुन-अपशकुन से जोड़ने से पहले इन बातों पर ध्यान दें। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *